Notification Details
Indian Army Internship Program 2026: Overview
Organising BodyIndian Army & AICTE
Program NameIndian Army Internship Program (IAIP) 2026-27
Duration75 Days
On-site Training60 Days (Delhi/NCR)
Work From Home15 Days
StipendUp to ₹75,000 (on completion)
Academic Credits15 AICTE Credits
Minimum Attendance75%
Internship StartAugust 2026
Application Portalinternship.aicte-india.org

IAIP 2026: इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम 

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हैं, जो Indian Army Internship Program (IAIP) 2026 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। आज हम आप सभी को इस लेख में IAIP 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आप इस प्रोग्राम के बारे में सही जानकारी प्राप्त करके आसानी से आवेदन कर सकें और इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।


यदि आप भी BTech, BSc, BCA, BJMC, MTech, MCA, MBA या डिप्लोमा के छात्र हैं और AI, Cyber Security, Drone, Software Development या Mass Media जैसे क्षेत्रों में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस लेख में हम आपको Indian Army Internship Program 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और विस्तृत रूप में बताने वाले हैं, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम क्या है?

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (Indian Army Internship Program – IAIP) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और AICTE द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित इंटर्नशिप पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए उम्मीदवारों को वास्तविक रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर प्रदान करना है।

इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। यह इंटर्नशिप आमतौर पर 75 दिनों की होती है, जिसमें ऑन-साइट और वर्क फ्रॉम होम दोनों प्रकार का प्रशिक्षण शामिल होता है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव देना, उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समझ विकसित कराना और उन्हें भविष्य के लिए तकनीकी व पेशेवर रूप से तैयार करना है। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को स्टाइपेंड के साथ-साथ AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त अकादमिक क्रेडिट भी प्रदान किए जाते हैं, जो उनके शैक्षणिक और करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Internship Domains in IAIP 2026

Indian Army Internship Program 2026 के अंतर्गत विभिन्न टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल डोमेन में कई इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। ये सभी इंटर्नशिप रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स पर आधारित हैं, जहाँ छात्रों को भारतीय सेना के साथ काम करने का अवसर मिलता है। नीचे केवल वर्तमान में सक्रिय (Active) इंटर्नशिप प्रोग्राम्स की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसमें अंतिम तिथि, स्टार्ट डेट और स्टाइपेंड शामिल है।

Internship RoleStart DateLast Date of ApplyStipend
Data Analysis31-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹60,000
Software Development Intern & Software Engineer Intern31-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹60,000
Automation & Digitization of Legal Cases01-Sep-202609-Aug-2026Up to ₹75,000
R&D Intern for Robotics & Autonomous Ground Systems31-Aug-202615-Aug-2026Up to ₹75,000
Data Analyst (Intern)01-Sep-202615-Aug-2026Up to ₹75,000
Research Work in Unmanned Aerial Systems01-Sep-202614-Aug-2026Up to ₹75,000
AI Infusion in Existing Operational System01-Sep-202608-Aug-2026Up to ₹75,000
Software & Mobile App Development01-Sep-202608-Aug-2026Up to ₹75,000
Internship on SAP ERP ECC Technology31-Aug-202610-Aug-2026Up to ₹60,000
AI Model for Decision Support System17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
Zoho Analytics Dashboard Developer & Analyst17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
AI Engineer (NLP, LLM, SQL)17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
AI-Based Legal Document Generator17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
AI/ML Engineer (Pattern Recognition & CV)17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
Zoho Creator Low-Code Developer17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
Content Creation & Mass Communication01-Sep-202615-Aug-2026Up to ₹75,000
Elastic Stack Developer17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
AI/ML Intern (Model Fine-Tuning & LLMs)17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
Development of Android Applications01-Sep-202617-Aug-2026Up to ₹75,000
Antenna Design01-Sep-202617-Aug-2026Up to ₹75,000
Drone Flight Software Development01-Sep-202617-Aug-2026Up to ₹75,000
Full Stack Developer (ERP Application)17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
DevSecOps Engineer (CI/CD & Security)17-Aug-202603-Aug-2026Up to ₹75,000
AI & Digital Transformation (Veterans Ecosystem)01-Sep-202610-Aug-2026Up to ₹75,000
Social Media & Graphic Design Intern01-Sep-202610-Aug-2026Up to ₹75,000
Cybersecurity in Medical IT Infrastructure01-Sep-202605-Aug-2026Up to ₹30,000
AI & ML in Hospital Information System01-Sep-202605-Aug-2026Up to ₹30,000

Popular Internship Roles (2026)

  • AI Engineer (LLM, NLP, Prompt Engineering)
  • Data Analyst Intern
  • Software Developer / Full Stack Developer
  • Cybersecurity Intern
  • Robotics & Autonomous Systems Intern
  • Drone & UAV Research Intern
  • DevSecOps Engineer
  • Zoho Analytics Developer
  • Content Creation & Media Intern

Special Structure for Mass Media Internship

Mass Media और Strategic Communication इंटर्नशिप का स्ट्रक्चर अन्य तकनीकी इंटर्नशिप से अलग होता है।

  • पहले 15 दिन ऑनलाइन ट्रेनिंग
  • उसके बाद 60 दिन ऑन-साइट ट्रेनिंग (दिल्ली)

इस इंटर्नशिप में छात्रों को मीडिया विश्लेषण, कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया कैंपेन और रक्षा संचार रणनीति पर काम करने का अवसर मिलता है।

Eligibility Criteria for IAIP 2026

Indian Army Internship Programme 2026 के लिए eligibility criteria ऐसे बनाए गए हैं कि देशभर के योग्य students और fresh graduates को defence sector में practical exposure मिल सके। यह इंटर्नशिप मुख्यतः उन उम्मीदवारों के लिए है जो तकनीकी, शोध या प्रबंधन क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और भारतीय सेना के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

Accepted Qualifications

  • BTech / BE
  • BSc / BCA
  • BJMC
  • MTech / ME
  • MCA / MSc
  • MBA
  • Diploma, etc.

Additional Requirements

  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं
  • AICTE या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई
  • पासआउट उम्मीदवार (आमतौर पर 1 वर्ष के भीतर) भी पात्र
  • पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
  • डोमेन आधारित तकनीकी स्किल्स आवश्यक

Skills Required

Technical RolesNon-Technical Roles
Python ProgrammingCommunication Skills
Machine Learning / Deep LearningContent Writing
NLP & LLM ConceptsSocial Media Management
Web Development (JavaScript, Java, JSP)Data Analysis Basics
Database (PostgreSQL, SQL)Research Skills

कुल मिलाकर, IAIP 2026 का मकसद ऐसे प्रेरित और कुशल उम्मीदवारों को चुनना है जो एक अनुशासित और प्रोफेशनल माहौल में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करते हुए असल दुनिया के डिफेंस प्रोजेक्ट्स में योगदान दे सकें।

Army Internship Program Stipend & Accommodation Details

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को न केवल हाई-टेक डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें स्टाइपेंड से संबंधित लाभ भी दिए जाते हैं। हालांकि, इस इंटर्नशिप में कुछ सुविधाएं सीमित होती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को पहले से पूरी जानकारी होना जरूरी है ताकि वे सही योजना बना सकें।

  • अधिकतम ₹75,000 स्टाइपेंड इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद दिया जाता है
  • इंटर्नशिप के दौरान कोई मासिक भुगतान नहीं मिलता
  • रहने की व्यवस्था (Accommodation) उपलब्ध नहीं है
  • उम्मीदवारों को दिल्ली/NCR में स्वयं व्यवस्था करनी होगी

AICTE Credits Benefits

AICTE (All India Council for Technical Education) के तहत इंटर्नशिप करने पर छात्रों को केवल अनुभव ही नहीं मिलता, बल्कि उन्हें अकादमिक क्रेडिट्स भी प्रदान किए जाते हैं, जो उनके डिग्री कोर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये क्रेडिट्स छात्रों के करियर, स्किल डेवलपमेंट और शैक्षणिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

IAIP पूरा करने पर मिलने वाले 15 AICTE क्रेडिट छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

  • यह क्रेडिट सीधे डिग्री में जोड़े जा सकते हैं
  • सेमेस्टर वर्कलोड कम करने में मदद मिलती है
  • NEP 2020 के तहत यह अकादमिक रूप से मान्य है

इस प्रकार, AICTE क्रेडिट्स न केवल आपकी पढ़ाई का हिस्सा होते हैं, बल्कि यह आपके करियर को मजबूत बनाने और इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

How To Apply Online for Indian Army Internship Program 2026?

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे AICTE के National Internship Portal के माध्यम से पूरा किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना चाहिए, ताकि उनका चयन आसानी से हो सके।

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • Indian Army Internship Program 2026 Apply Online करने के लिए सबसे पहले AICTE के National Internship Portal पर जाएं।


  • आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद इंटर्नशिप के लिस्ट में से INTERNSHIP BY INDIAN ARMY के विकल्प का चयन कर लेंगे।


  • फिर आपके सामने Indian Army द्वारा आयोजित सभी इंटर्नशिप की सूची प्रदर्शित हो जाएगा।


  • अब आप यहाँ पर दिए गए जिस भी internship के पात्र है, उसके सामने दिए गए View Details के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • फिर आपके स्क्रीन पर उस Internship Program की पूरी जानकारी प्रदर्शित होगा।
  • अब आप ऊपर इस पेज के ऊपर में दिए गए Register के बटन पर क्लिक करेंगे।


  • क्लिक करते ही आपके सामने रेजिस्ट्रेशन फोरम आएगा, आप यहाँ मांगे गए सभी जानकारी भरकर “Register” पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने Login ID और Password से पोर्टल में लॉगिन करें।


  • लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल पूरी तरह भरें, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, स्किल्स और प्रोजेक्ट्स शामिल करें।
  • अब पोर्टल में “Indian Army Internship Program (IAIP)” सर्च करें और संबंधित इंटर्नशिप को ओपन करें।
  • इंटर्नशिप की सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें और Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन करते समय अपना Resume, ID Proof, और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इस इंटर्नशिप फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को Submit करें।
  • आवेदन के बाद उम्मीदवारों को Shortlisting और Interview Process के लिए बुलाया जा सकता है।

इस प्रकार पात्र उम्मीदवार आसान स्टेप्स को फॉलो करके IAIP 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और भारतीय सेना के साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Note:

  • अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की अलग-अलग अंतिम तिथि होती है
  • एक से अधिक प्रोजेक्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • लेकिन केवल एक ऑफर स्वीकार कर सकते हैं
  • समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है

Conclusion

हम इस लेख में आप सभी पाठकों को Indian Army Internship Program (IAIP) 2026 के बारे में हर एक महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से और सही तरीके से साझा किए हैं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम भारत के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसके माध्यम से वे भारतीय सेना के साथ जुड़कर रियल-टाइम डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, यह प्रोग्राम छात्रों को तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल स्किल्स और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

यदि आप टेक्नोलॉजी, डेटा, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन या मीडिया में रुचि रखते हैं, और देश सेवा से जुड़ी तकनीकी व प्रोफेशनल फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह इंटर्नशिप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। समय पर आवेदन करें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ। इस इंटर्नशिप से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप AICTE के National Internship Portal पर विजिट कर सकते हैं।

अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस महत्वपूर्ण अवसर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते हैं।

Important Links

Online Apply LinkClick Here to Apply for Internship
Login PortalClick Here to Login
Registration PortalClick Here to Register 
All Internship ListView all Internship
Official WebsiteGo to Official Website