Notification Details

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 (Out): Download CEE Hall Ticket, Check Exam Date, Shift Timing, Physical Test, Selection Process & Direct Link

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: जिन भी उम्मीदवारों ने भारतीय थल सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और अब अपने लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Indian Army ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है जिसमें JCO, Agniveer General Duty, Tradesman, Technical, Clerk/SKT और अन्य पदों की Online Common Entrance Exam (CEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट जारी कर दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Indian Army Agniveer CEE परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में होने वाली है। हर Post के लिए एडमिट कार्ड उसकी परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले शाम के समय जारी कर दिया जाएगा। JCO RT, Sepoy Pharma, or Havildar (Education) के लिए एडमिट कार्ड आज 15 मई 2026 को जारी हो गया है। सभी उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Indian Army Agniveer Admit Card 2026 की पूरी जानकारीदेंगे। जैसे कौन सी पोस्ट का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, परीक्षा कब-कब होगी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सही तरीका, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने हैं, एडमिट कार्ड पर क्या-क्या जानकारी चेक करनी है, साथ ही अग्निवीर भर्ती का पूरा सिलेक्शन प्रोसेस, फिजिकल स्टैंडर्ड और एग्जाम पैटर्न भी बताएंगे। लेख के अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।


Indian Army Agniveer Admit Card 2026: Overview

ParticularsDetails
Exam Conducting BodyIndian Army
Exam NameOnline Common Entrance Exam (CEE) 2026 – Agniveer Recruitment
PostsAgniveer GD, Tradesman, Technical, Clerk/SKT, Women Military Police & Other Posts
Vacancies25,000+ (Expected)
Who Can ApplyAll Over India
Admit Card Release Date15 May 2026 to 21 May 2026 (Category-wise, Evening)
Exam Dates01 June 2026 to 12 June 2026
Mode of Admit CardOnline (E-Admit Card)
Selection Process
  • Online CEE,
  • Physical Fitness Test (PFT),
  • Adaptability Test,
  • Medical, Merit List
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 – Details

जिन उम्मीदवारों ने Indian Army Agniveer Rally Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, और अब अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा की जानकारी लेना चाहते हैं, तो उनका इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने आज यानि 15 मई 2026 की शाम से ही अलग-अलग पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले JCO/RT/Sepoy Pharma/Havildar (Education) के लिए 15 मई को एडमिट कार्ड जारी हुआ है, उसके बाद Agniveer GD, Tradesman, Technical आदि के एडमिट कार्ड 18 मई से 21 मई के बीच शाम के समय जारी किए जाएंगे।

यह परीक्षा पूरे देश में अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक कर लें। परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड पर ही लिखा होगा। अन्य जानकारी के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

Notice image of Indian Army Agniveer Admit Card 2026

Important Dates: Indian Army Agniveer Admit Card & Exam 2026

Post/Category NameExam DateAdmit Card Issue Date
JCO RT, Sepoy Pharma, Havildar (Education)11 June 202615 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th)01 & 02 June 202618 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th), Agniveer Tech03 & 04 June 202619 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th), Agniveer Tech05 & 08 June 202620 May 2026 (Evening)
Agniveer GD, Tradesmen (8th), Soldier Tech (NA), Agniveer GD (Women Military Police), Agniveer Clerk & SKT09, 10, 12 June 202621 May 2026 (Evening)

Indian Army Agniveer Exam Date and Time 2026 – Expected

Indian Army Agniveer CEE परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। यह परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन में एक या दो शिफ्टों में आयोजित की जा सकती है। लेकिन पक्का समय आपके एडमिट कार्ड पर ही देखें। और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

ShiftExpected Reporting TimeExpected Gate CloseExpected Exam StartExpected Exam End
Shift 17:00 AM8:00 AM8:30 AM9:30 AM
Shift 211:00 AM12:00 PM12:30 PM1:30 PM
Shift 3 (If Conducted)3:00 PM4:00 PM4:30 PM5:30 PM

नोट: ये टाइमिंग संभावित है। पूरी तरह पक्की जानकारी के लिए अपने एडमिट कार्ड पर ही देखें।

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें जरूर ले जानी होंगी:

  • एडमिट कार्ड की कलर प्रिंट कॉपी: Indian Army Agniveer Admit Card 2026 का प्रिंट आउट ले जाना होगा।

  • Valid Photo ID Proof: Aadhar Card (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Passport, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID)

  • पासपोर्ट साइज फोटो: एडमिट कार्ड पर लगी फोटो जैसी ही दो अतिरिक्त फोटो साथ लाएँ।

नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Details Mentioned on Indian Army Agniveer Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत Indian Army की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

InformationDescription
Candidate’s Nameउम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Nameपिता का नाम
Roll Numberरोल नंबर
Exam Date & Timeपरीक्षा की तारीख और समय
Exam Centreपरीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Timeरिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signatureफोटो और हस्ताक्षर
Exam Instructionsपरीक्षा के नियम

Indian Army Agniveer Rally Recruitment 2026 Selection Process

Indian Army Agniveer Rally Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • चरण 1 – Online Common Entrance Exam (CEE): उम्मीदवारों को Phase-I में ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। जिसमें GK, Math, Reasoning आदि से प्रश्न आऍंगे।
  • चरण 2 – PFT और Adaptability Test (Recruitment Rally): जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन एग्जाम में पास होते हैं उन उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेजरमेंट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
  • चरण 3 – मेडिकल टेस्ट: जो उम्मीदवार Phase I और II में पास होते हैं उनका मेडिकल स्टैंडर्ड्स चेकउप होगा।
  • चरण 4 – PSL और Enrolment List: लास्ट में सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

Physical Standards

RegionHeight (GD/Tradesman)Height (Technical)Height (Clerk/SKT)
Western Himalayan163 cm163 cm162 cm
Eastern Himalayan160 cm157 cm160 cm
Western Plains170 cm170 cm162 cm
Eastern Plains169 cm169 cm162 cm
Central Region168 cm167 cm162 cm
Southern Region166 cm165 cm162 cm

Physical Fitness Test (PFT)

TestDetails
1.6 Km RunGroup I: Upto 5 Min 30 Sec (60 Marks)
Pull Ups10 (40 Marks)
Long Jump10 Feet (Qualify)
High Jump3 Feet (Qualify)
Zig-Zag BalanceQualify
9 Feet DitchQualify

Indian Army Agniveer Salary Structure 2026

YearMonthly PackageIn Hand (70%)Corpus Fund (30%)GoI Contribution
1stRs.30,000Rs.21,000Rs.9,000Rs.9,000
2ndRs.33,000Rs.23,100Rs.9,900Rs.9,900
3rdRs.36,500Rs.25,550Rs.10,950Rs.10,950
4thRs.40,000Rs.28,000Rs.12,000Rs.12,000
Total Seva Nidhi₹5.02 Lakh₹5.02 Lakh

How to Download Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Step By Step?

अपना Indian Army Agniveer Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।

Indian Army website homepage for Indian Army Agniveer Admit Card 2026

  • होमपेज पर खुलते ही आपको “Agniveer” या “JCO/OR” के सेक्शन में “Login” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Register Option for Indian Army Agniveer Admit Card 2026

  • अब एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ अपनी User ID (रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर) और Password डालकर लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद आपके डैशबोर्ड पर “Download Admit Card” या “E-Admit Card for CEE 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  • अगले पेज पर अपना Registration Number/Application Number और Date of Birth डालें और “Submit” करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से चेक करें और फिर Download बटन पर क्लिक करके PDF सेव कर लें।

  • एडमिट कार्ड का कम से कम दो रंगीन प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें और परीक्षा वाले दिन अनिवार्य रूप से अपने साथ ले जाएं।

क्विक लिंक्स

Admit Card Download Direct LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Admit Card And Exam Date NoticeDownload Now
Direct Link To Download Full NotificationDownload Now

FAQs – Indian Army Agniveer Admit Card 2026

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 कब और किस वेबसाइट से जारी होगा?

अलग-अलग श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 15 मई से 21 मई 2026 की शाम के समय जारी होंगे। सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन करके अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer CEE परीक्षा 2026 किन-किन तारीखों को आयोजित की जाएगी?

यह ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगी। अलग-अलग पोस्ट के लिए परीक्षा की तारीखें निर्धारित हैं, इसलिए अपनी पोस्ट के अनुसार एडमिट कार्ड पर लिखी तारीख जरूर देखें।

अगर मैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूँ तो क्या करूँ?

सबसे पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन और लॉगिन क्रेडेंशियल चेक करें। अगर फिर भी समस्या हो तो Indian Army की हेल्पलाइन (joinindianarmy.nic.in पर दिए गए नंबर) पर संपर्क करें या अपनी ईमेल आईडी से क्वेरी भेजें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना अनिवार्य है?

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट, कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) और दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है, वरना प्रवेश नहीं मिलेगा।

क्या अग्निवीर सीईई परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, भारतीय सेना की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक (सामान्यतः 0.25 या 0.50) काटे जाएंगे, इसलिए बिना पूरी जानकारी के उत्तर न दें।