Bihar DELED Admit Card 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Bihar DElEd Entrance Exam 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि और Final Admit Card जारी करने की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से दो वर्षीय Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) 2026-28 सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन Computer Based Test (CBT) मोड में राज्य के प्रमंडलीय जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
इस लेख में आपको Bihar DElEd Admit Card 2026 की रिलीज डेट, डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। यदि आप भी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले है तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।


