Notification Details

Coal India Management Trainee Recruitment 2026 (Apply Last Date Extended): Apply Online for 660 Posts MT Vacancy, Check Eligibility, Salary, CBT Exam Pattern & Full Details


Coal India Management Trainee Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरीयों की तैयारी कर रहे हैं और देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी में अच्छे पदों पर नौकरी लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Coal India Limited (CIL) ने 5 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें Management Trainee (E-1 ग्रेड) के कुल 660 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए Civil, Electrical, Mechanical, System, ECE, Geology, Industrial Engineering, Rajbhasha (Hindi) और Company Secretary आदि Discipline के लिए भर्ती होने जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे आज यानि 12 मई 2026 से CIL की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और आवेदन करने की आखिरी तिथि 21 जून 2026 (Last Date Extended) शाम 6:00 बजे तक की है। आवेदन की पूरी प्रोसेस आगे लेख में मिल जाएगी।

इस लेख में हम आपको Coal India Management Trainee Recruitment 2026 की सारी जानकारी देंगे, जैसे वैकेंसी डिटेल्स, तारीखें, योग्यता, उम्र, चयन कैसे होगा, फीस, सैलरी, दस्तावेज और अप्लाई कैसे करें आदि। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट अप्लाई लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।


Coal India Management Trainee Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationCoal India Limited (CIL) – A Maharatna PSU
Post NameManagement Trainee (E-1 Grade)
Advertisement No.03/2026
Total Posts660 (including Backlog)
Who Can ApplyAll Over India
Application Start Date12 May 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply21 June 2026 (Last Date Extended)
Application ModeOnline
Selection ProcessComputer Based Online Test (CBT) only (No Interview)
Official Websitewww.coalindia.in

Coal India Management Trainee Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Coal India Management Trainee Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Coal India Limited (CIL) ने 5 मई 2026 को अपनी वेबसाइट पर इन Management Trainee के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें अलग-अलग कुल 8 Discipline के लिए आवेदन भरना आज से शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि CIL एक महारत्न कंपनी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है। CIL में Management Trainee के लिए कुल 660 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसकी सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के अंकों के आधार पर होगा। इस भर्ती में इंजीनियरिंग स्ट्रीम के साथ-साथ Geology, Hindi और Company Secretary के उम्मीदवारों से भी आवेदन मांगे हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Date Extended Notice image of Coal India Management Trainee Recruitment 2026

Important Dates of Coal India MT Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date05 May 2026
Online Application Start Date12 May 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply Online21 June 2026 (Last Date Extended)
CBT Admit Card DownloadTo be notified later
Computer Based Test (CBT) DateTo be intimated via Admit Card
Result DeclarationAfter CBT

Coal India Management Trainee Recruitment 2026 Notice

Coal India Management Trainee Vacancy Details 2026

CIL ने विभिन्न विषयों के लिए कुल 660 पदों (बैकलॉग सहित) की घोषणा की है। इनका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

Discipline CodeName of DisciplineTotal Vacancies (including Backlog)
11Civil178
12Electrical221
13Mechanical145
14System43
15Electronics & Communication (E&T)38
16Geology15
17Industrial Engineering11
18Rajbhasha (Hindi)05
19Company Secretary04
Grand Total660

नोट: इनमें से 64 पद दिव्यांगजन (PwBD) के लिए क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) पर आरक्षित हैं। वैकेंसी की संख्या जरूरत अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

Coal India Management Trainee Application Fee

फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। SC/ST/PwBD और CIL के कर्मचारियों को कोई शुल्क नहीं देना है।

CategoryApplication Fee (Including GST)
General (UR) / OBC / EWS₹1180/- (₹1000 + 18% GST)
SC / ST / PwBD / CIL EmployeesNo Fee (Exempted)
Payment ModeOnline (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI)

Coal India MT Eligibility Criteria 2026

अप्लाई करने से पहले चेक करें कि आप इन पदों के लिए योग्य हैं या नहीं। सारी क्वालिफिकेशन की सभी शर्तें पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualifications

DisciplineMinimum Educational QualificationMinimum Marks Required
CivilDegree in the relevant branch of EngineeringMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
ElectricalDegree in the relevant branch of EngineeringMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
MechanicalDegree in the relevant branch of EngineeringMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
SystemRecognized 1st Class Degree in BE/B.Tech/B.Sc (Engg.) in Computer Science / Computer Engineering / IT OR any 1st Class Degree with MCAFirst Class / 60%
Electronics & Communication (E&T)BE/B.Tech/B.Sc (Engg.) in relevant branch of EngineeringMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
GeologyM.Sc./M.Tech in Geology / Applied Geology / Geophysics / Applied GeophysicsMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
Industrial EngineeringDegree in the relevant branch of EngineeringMinimum 60% Marks (UR/EWS/OBC), 55% Marks (SC/ST/PwBD)
Rajbhasha (Hindi)MA in Hindi with minimum 60% marks and Graduation with Hindi and English as main subjects with 50% marksMA: 60% Marks, Graduation: 50% Marks
Company SecretaryGraduate in any discipline from a recognized University/Institute having acquired Company Secretary qualification with Associate/Fellow Membership of ICSINo Minimum Marks Mentioned

Note:

  • B.E./B.Tech/B.Sc (Engg.)/MCA/M.Sc/M.Tech degree University/Institute recognized by appropriate statutory authority in India से regular full-time course होनी चाहिए।
  • Online/Correspondence/Part-Time/Open and Distance Learning (ODL) degree केवल Non-Technical discipline यानी Hindi discipline के लिए मान्य है।
  • UR/OBC(NCL)/EWS उम्मीदवारों के लिए minimum qualifying marks 60% हैं जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को 5% relaxation के साथ 55% marks चाहिए।
  • Final Semester/Year के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं यदि उनका result 31 अगस्त 2026 तक आने की संभावना हो।
  • Final year candidates को latest semester/year marksheets upload करनी होंगी।

Age Limit (as on 30 April 2026)

CategoryMaximum Age LimitRelaxation
General (UR) / EWS30 Years
OBC (Non-Creamy Layer)33 Years3 Years
SC / ST35 Years5 Years
PwBD (General)40 Years10 Years
PwBD (OBC)43 Years13 Years
PwBD (SC/ST)45 Years15 Years
Ex-Servicemen (ESM)
Not MentionedAs per Govt. of India Guidelines
Employees of Coal India Limited & Subsidiariesकोई आयु सीमा नहींFull Exemption

Coal India MT Selection Process 2026

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन केवल कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के अंकों के आधार पर होगा। इसमें कोई ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू नहीं होगा।

CBT Exam Pattern

ParticularsDetails
Exam ModeComputer Based Online Test (CBT)
Total Duration3 Hours (One Sitting)
Total PapersPaper-I + Paper-II
Total Marks200 Marks
Marks Per Paper100 Marks Each
Question TypeMultiple Choice Questions (MCQ)
Marks Per Question1 Mark
Negative MarkingNo Negative Marking
LanguageEnglish & Hindi (Bilingual)

Paper-wise Structure

PaperSubjectsQualifying Marks (UR/EWS)Qualifying Marks (OBC)Qualifying Marks (SC/ST/PwD)
Paper-IGeneral Knowledge/Awareness, Reasoning, Numerical Ability, General English403530
Paper-IIProfessional Knowledge (Discipline related)403530
  • फाइनल मेरिट सूची केवल CBT में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी।

  • CBT के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और प्रारंभिक चिकित्सा जांच (IME) के लिए बुलाया जाएगा।

  • सभी सफल उम्मीदवारों को 60 महीने का सर्विस बॉन्ड (₹3 लाख) भरना होगा, जिसकी ₹5000 प्रति माह कटौती होगी और 60 महीने बाद वापस कर दी जाएगी।

Service Bond Details

ParticularsDetails
Service Bond Amount₹3 Lakh
Minimum Service Period60 Months
Monthly Deduction₹5000 Per Month
Refund Condition60 Months की सफल service completion के बाद बिना ब्याज वापस

Coal India Management Trainee Salary / Compensation

Training PeriodAfter Confirmation
E-1 ग्रेड, वेतनमान ₹60,000 – 1,80,000/-E-1 ग्रेड में Officer (Discipline) के रूप में पुष्टि
प्रारंभिक मूल वेतन ₹60,000/- प्रति माह (1 वर्ष की ट्रेनिंग-कम-प्रोबेशन)महंगाई भत्ता (DA), HRA, PRP, मेडिकल, CMPF, ग्रेच्युटी आदि भत्ते मिलेंगे

पोस्टिंग: चयनित उम्मीदवारों को CIL की किसी भी सहायक कंपनी में कहीं भी भारत में पोस्ट किया जा सकता है।

Documents Required for Online Application

  • 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि का प्रमाण)

  • सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट (स्नातक/स्नातकोत्तर)

  • अंतिम डिग्री/प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू)

  • PwBD प्रमाण पत्र और UDID कार्ड (यदि लागू)

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, 50 KB से कम)

  • हस्ताक्षर (JPG, 20 KB से कम)

  • NOC (यदि सरकारी/PSU में कार्यरत)

  • EWS आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र (वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वैध)

How to Apply Online for Coal India Management Trainee Recruitment 2026?

Coal India MT Recruitment 2026 के लिए आप सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Coal India की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाना होगा।

Coal India Management Trainee Recruitment 2026 Site

  • होमपेज पर थोड़ा नीचे जाकर ‘Career with CIL’ पर क्लिक करें।

  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Jobs at Coal India’ पर क्लिक करें।

Job at Coal India for Coal India Management Trainee Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Recruitment of Management Trainee through Computer Based Test (CBT-26)‘ लिंक खोजें और क्लिक करें।

Coal India Management Trainee Recruitment 2026 Apply

  • नई वेबसाइट ओपन होगा, पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके लिए ‘ To Register’ के सामने ‘Click Here’ पर क्लिक करें।

Registration and login option for Coal India Management Trainee Recruitment 2026

  • नए यूजर हैं तो पहले ‘Register’ करें। मांगी गई जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल) भरकर पंजीकरण करें।

Coal India Management Trainee Recruitment 2026 Register

  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सावधानीपूर्वक भरें।

  • स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर और मांगी गई सभी मार्कशीट/प्रमाण पत्र (PDF में) अपलोड करें।

  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  • सब कुछ भरने और जांचने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। भविष्य में DV के समय यह काम आएगा।

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here (Apply Start)
Official WebsiteClick Here
Date Extended NoticeDownload Now
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now

FAQs – Coal India Management Trainee Recruitment 2026

क्या अंतिम वर्ष के छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, जो अभ्यर्थी 2025-26 सत्र के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं और जिनका परिणाम 31 अगस्त 2026 तक अपेक्षित है, वे इस भर्ती में बैठ सकते हैं, बशर्ते वे सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है और आखिरी तारीख क्या है?

General/OBC/EWS को ₹1180 (GST सहित) शुल्क देना है, जबकि SC/ST/PwBD के लिए कोई फीस नहीं है। ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक भरे जा सकते हैं।

Coal India MT परीक्षा का पैटर्न क्या है और क्वालीफाइंग मार्क्स कितने हैं?

परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें पेपर-1 (सामान्य) और पेपर-2 (तकनीकी ज्ञान) 100-100 अंक के होंगे। UR/EWS को प्रत्येक पेपर में 40, OBC को 35 और SC/ST/PwD को 30 अंक लाने होंगे।

क्या इस भर्ती में सिर्फ CBT के अंकों से ही चयन होगा या इंटरव्यू भी है?

हां, चयन पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के अंकों के आधार पर होगा और इसमें कोई ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा।

Coal India MT भर्ती 2026 में कितने पदों पर और किन विषयों के लिए वैकेंसी है?

इस भर्ती में कुल 660 पद निकाले गए हैं, जिनमें Civil, Electrical, Mechanical, System, E&T, Geology, Industrial Engineering, Rajbhasha (Hindi) और Company Secretary शामिल हैं।