Notification Details

BPSC Auditor Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Auditor भर्ती (Advertisement No. 09/2026) के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, BPSC Auditor Preliminary Exam का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जहां से वे अपने लॉगिन विवरण की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Auditor भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 24 जून 2026 को प्रकाशित नोटिस के अनुसार, BPSC Auditor Preliminary Exam 2026 का Admit Card 28 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।


इस लेख में हम आपको BPSC Auditor Admit Card 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करेंगे। यहाँ आपको एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज, एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों की जांच करने का तरीका तथा परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही लेख के अंत में महत्वपूर्ण लिंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी सहायता से आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC Auditor Admit Card 2026: Overview

ParticularsDetails
Exam Conducting Bodyबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना
Exam NameBPSC Auditor (Preliminary) Objective Competitive Exam 2026
Post NameAuditor (अंकेक्षक), Bihar Panchayat Auditing Service
Advertisement No.09/2026
Total Vacancies102
Job LocationBihar
Mode of Admit Card AvailabilityOnline
Admit Card Release Date28 June 2026
Exam Center Details Available From
02 July 2026
BPSC Auditor Exam Date05 July 2026 (Sunday)
Exam Timing
10:00 AM to 12:00 PM
Selection Process
  • Preliminary Exam,
  • Main Exam (Writen),
  • Interview,
  • Document Verification
Official Websitewww.bpsc.bihar.gov.in

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार BPSC Auditor Preliminary Examination 2026 का आयोजन 05 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी 02 जुलाई 2026 से उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।

BPSC Auditor Admit Card 2026 – Details

अगर आपने भी BPSC Auditor Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, और अब इसकी परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 02 जून 2026 को एक नोटिस जारी करके इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 05 जुलाई 2026 (रविवार) घोषित की है। इस भर्ती के लिए Admit Card 28 जून 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा।


आपको बता दें कि इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होने जा रही है और आप इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 5 से 7 दिन पहले जून 2026 के अंतिम सप्ताह में डाउनलोड कर पाएंगे। यह एडमिट कार्ड आपको सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

BPSC Auditor Admit Card 2026 Notice image

Important Dates of BPSC Auditor Admit Card 2026

EventsDates
Detailed Notification Release Date28 January 2026
Online Application Start Date05 February 2026
Last Date of Online Application26 February 2026
Preliminary Exam Date Announced02 June 2026
Admit Card Release Date28 June 2026
Exam Center Details Available02 July 2026
BPSC Auditor Exam Date 202605 July 2026 (Sunday)

BPSC Auditor Vacancy 2026 Details

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के तहत ऑडिटर के कुल 102 पदों पर भर्ती निकाली थी। नीचे श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

CategoryTotal Vacancies (28 + 74)Reserved for Women (35%)
Unreserved (UR)5820
Economically Weaker Section (EWS)1003
Scheduled Caste (SC)1405
Scheduled Tribe (ST)0100
Extremely Backward Class (EBC)0902
Backward Class (BC)0702
Backward Class – Women0300
Total10232

BPSC Auditor Exam Date and Time 2026 (Expected)

BPSC Auditor (Preliminary) Exam 05 जुलाई 2026 को विभिन्न जिलों में होने वाला है। ऑफिशियल एग्जाम नोटिस में एग्जाम का पूरा टाइम टेबल नहीं दिया है। पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर आएगी। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। संभावित जानकारी नीचे दी गई है।

Exam DateShiftReporting Time (Expected)Gate Close (Expected)Exam Start Time (Expected)Exam End Time (Expected)
05 July 2026Shift 1 (Morning)08:00 AM09:00 AM09:30 AM11:30 AM
05 July 2026Shift 2 (Afternoon)12:30 PM01:30 PM02:00 PM04:00 PM

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card की हार्ड कॉपी: सभी उम्मीदवारों को BPSC Auditor का Admit Card का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।

  • Valid Photo ID Proof: अपना कोई भी ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID) लेकर जाना होगा।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: अगर जरूरी हो या एडमिट कार्ड पर माँगा गया हो तो ही लेकर जाए।

नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होगी, एक बार उसे जरूर पढ़ लें।

Details Mentioned on BPSC Auditor Admit Card 2026

एडमिट कार्ड पर इन सभी चीजों को चेक कर लें, अगर कुछ भी गलत हो तो, एडमिट कार्ड पर दिए नंबर, ईमेल और ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए कॉन्टैक्ट्स से संपर्क करके इन डिटेल्स को ठीक करवाएं।

InformationDescription
Candidate’s Nameउम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Nameपिता का नाम
Roll Numberरोल नंबर
Registration Numberरजिस्ट्रेशन नंबर
Exam Date & Timeपरीक्षा की तारीख और समय
Exam Centreपरीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Timeरिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signatureफोटो और सिग्नेचर
Exam Instructionsपरीक्षा के नियम

BPSC Auditor Selection Process

BPSC Auditor के लिए सिलेक्शन प्रोसेस नीचे दिए स्टेज के अनुसार होगा:

  1. Preliminary Exam (Objective Type)

  2. Main Written Exam

  3. Interview

  4. Document Verification

  5. Final Merit List

BPSC ऑडिटर भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा

विषयकुल अंकअवधि
सामान्य अध्ययन150 अंक2 घंटे

मुख्य लिखित परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में तीन अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

विषयअंकअवधि
अनिवार्य विषय सामान्य हिंदी100 अंक3 घंटे
अनिवार्य विषय सामान्य अध्ययन – पेपर I300 अंक3 घंटे
अनिवार्य विषय सामान्य अध्ययन – पेपर II300 अंक3 घंटे
वैकल्पिक विषय (किसी एक का चयन अनिवार्य)300 अंक3 घंटे

साक्षात्कार (Interview)

  • मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार: 120 अंक
  • मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन

साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। सभी प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

अंतिम मेरिट सूची

मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो मुख्य लिखित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

How to Download BPSC Auditor Admit Card 2026 Step By Step?

BPSC Auditor Admit Card 2026 आप सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। तब नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना Admit Card डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

BPSC website homepage for BPSC Auditor Admit Card 2026

  • होम पेज पर आपको ‘Online Application’ की ऑप्शन दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।

  • फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

  • अब Candidate Login पेज खुलेगा। इसमें अपना Registered Email/Mobile/Username और Password डालें और “Login” पर क्लिक करें।

Login page for BPSC Auditor Admit Card 2026

  • लॉगिन करने के बाद “Download Admit Card” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  • आपका BPSC Auditor Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

  • अब इसका कम से कम 2 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। एक प्रिंटआउट आपको परीक्षा वाले दिन वीक्षक को जमा करना होगा।

BPSC Helpline

  • Address:- बिहार लोक सेवा आयोग, 15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800001

  • Official Website:- www.bpsc.bihar.gov.in

  • Enquiry Section : 0612-2237999, 89864-22296
  • IT Section For Online Application : 9297739013, 8235422867, 8235422948
  • Email : bpscpat-bih@nic.in

क्विक लिंक्स

Admit Card Download LinkClick Here (Out Soon)
Admit Card NoticeDownload Now
Exam Program noticeDownload Now
Official NotificationDownload Now
Official WebsiteVisit Now

FAQs – BPSC Auditor Admit Card 2026


BPSC Auditor Admit Card 2026 कब जारी होगा?

BPSC Auditor Admit Card जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 05 जुलाई 2026 को होने वाली है, इसलिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी होगा।



एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर Download Admit Card लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।



परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (कम से कम दो), ओरिजिनल आधार कार्ड या कोई वैलिड फोटो आईडी जैसे पैन कार्ड या वोटर ID ले जाना जरूरी है। बिना इनके एंट्री नहीं मिलेगी।




क्या BPSC Auditor की प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकतर प्रारंभिक परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि एडमिट कार्ड या विस्तृत निर्देशों में दी जाएगी।




एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

तुरंत BPSC, पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें और अपनी गलती सुधारने का अनुरोध करें। परीक्षा से पहले गलती जरूर ठीक करवा लें।