Notification Details

इस लेख में हम आपको Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे वैकेंसी, योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे। जिससे आप सीधे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationBank of India (BOI)
Post NameCredit Officer (General Banking Officer – GBO Stream)
Project No.2026-27/01
Total Posts779 (475 पिछली भर्ती की रिक्तियाँ शामिल)
Application Start Date30 June 2026
Last Date to Apply20 July 2026
Selection ProcessOnline Examination → Personal Interview
Application ModeOnline Only
Application Fee₹850/- (UR/EWS/OBC), ₹175/- (SC/ST/PwBD)
Starting Basic Pay₹64,820/- (MMGS-II), ₹85,920/- (MMGS-III), ₹1,02,300/- (SMGS-IV)
Who Can ApplyAll India
Official Websitebankofindia.bank.in

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Bank of India (BOI) ने 29 जून 2026 को Credit Officer की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। और इस भर्ती के लिए 30 जून 2026 से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। इस भर्ती में तीनों स्केल को मिलाकर कुल 779 रिक्तियों को भरा जाने वाला है, जिसमें 475 पिछली भर्ती की unfilled रिक्तियाँ भी शामिल हैं।


नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए एक्सपीरियंस भी माँगा गया है। इस भर्ती का सिलेक्शन दो स्टेज में होगा, जिसमें पहले ऑनलाइन एग्जाम और फिर इंटरव्यू शामिल है। अगर आप इन पदों पर सेलेक्ट होते हैं, तो आपकी शुरुआती बेसिक सैलरी स्केल के अनुसार ₹64,820/- से लेकर ₹1,02,300/- तक का वेतन मिलेगा। सिलेक्शन होने पर आपको एक सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करना होगा और कम से कम 3 साल तक की नौकरी करनी होगी। इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में मिल जाएगी, तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notification image of Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

Important Dates of Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date29 June 2026
Online Apply Start Date30 June 2026
Online Apply Last Date20 July 2026
Fee Payment Last Date20 July 2026
Relevant Date for Age & Qualification01 June 2026
Online Exam DateWill be advised separately
Admit Card Release DateTo be notified soon

Bank of India Credit Officer Vacancy Details 2026

Bank of India ने GBO स्ट्रीम के तहत Credit Officer के तीनों स्केल में कुल 779 पदों पर भर्ती निकाली है। नीचे स्केल-वार और कैटेगरी-वार वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है:

PostScaleTotal
Credit Officer (GBO Stream)MMGS-II677
Credit Officer (GBO Stream)MMGS-III61
Credit Officer (GBO Stream)SMGS-IV41
Grand Total779

Note:

  • कुल 779 पदों में 475 पद पिछली भर्ती (Project 2025-26/01 दिनांक 01.11.2025) के रिक्त पद भी शामिल हैं। बैंक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव कर सकता है।
  • PwBD Horizontal Reservation (Total 779 में से): VI (8), HI (8), OC (8), ID/Multiple Disabilities (7) पद आरक्षित हैं।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Application Fee

CategoryApplication Fee
SC / ST / PwBD₹175/- (सिर्फ Intimation Charges)
General & Other Candidates₹850/- (Application Fee + Intimation Charges)
Payment ModeOnline (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI, Mobile Wallet, QR)

नोट: फीस एक बार जमा होने पर वापस नहीं होगी और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए रिजर्व रखा जा सकता है। बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज अलग से देना होगा।

Bank of India Credit Officer Eligibility Criteria 2026

Bank of India की नोटिफिकेशन के अनुसार, Eligibility की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई हैं। आयु और  शिक्षा की पात्रता 01 जून 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification & Work Experience (As on 01.06.2026)

ScaleEducational QualificationWork Experience
MMGS-IIGraduation in any discipline with minimum 60% marks (55% for SC/ST/OBC/PwBD candidates) OR CA / CMA (ICWA) / CS / CFA.Minimum 3 years Post Qualification Experience as an Officer in Scheduled Commercial Bank / RRB / Financial Institution, out of which minimum 2 years’ experience in MSME Credit / Commercial Credit / Project Finance.
MMGS-IIIGraduation in any discipline with minimum 60% marks (55% for SC/ST/OBC/PwBD candidates) OR CA / CMA (ICWA) / CS / CFA.Minimum 5 years Post Qualification Experience as an Officer in Scheduled Commercial Bank / RRB / Financial Institution, out of which minimum 3 years’ experience in MSME Credit / Commercial Credit / Project Finance.
SMGS-IVGraduation in any discipline with minimum 60% marks (55% for SC/ST/OBC/PwBD candidates) OR CA / CMA (ICWA) / CS / CFA.Minimum 7 years Post Qualification Experience as an Officer in Scheduled Commercial Bank / RRB / Financial Institution, out of which minimum 4 years’ experience in MSME Credit / Commercial Credit / Project Finance.

Age Limit (As on 01.06.2026)

ScaleMinimum AgeMaximum Age
MMGS-II25 Years32 Years
MMGS-III28 Years38 Years
SMGS-IV30 Years45 Years

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)3 Years
PwBD (General/EWS)10 Years
Ex-Servicemen (5 Yrs Service)5 Years
Persons affected by 1984 riots5 Years

नोट: जो उम्मीदवार पहले Bank of India में समान पद पर रह चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

Bank of India Credit Officer Selection Process 2026

Bank of India Credit Officer भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:


Phase-I: Online Examination:

  • ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव एग्जाम होगा, जो 125 Marks का होगा और 120 मिनट का समय मिलेगा।

  • English Language: 25 प्रश्न, 25 अंक (क्वालीफाइंग नेचर, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे)।

  • Professional Knowledge: 100 प्रश्न, 100 अंक।

  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 0.25 (1/4) अंक कटेगा। खाली छोड़ने पर कोई पेनल्टी नहीं।

  • मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स: जनरल/EWS के लिए 35%, SC/ST/OBC/PwBD के लिए 5% की छूट।

  • मेरिट लिस्ट Professional Knowledge टेस्ट के अंकों के आधार पर बनेगी।

Phase-II: Personal Interview:

  • ऑनलाइन एग्जाम के मेरिट के आधार पर लगभग 1:3 के रेशियो में उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।

  • Interview: 100 Marks का होगा।

  • क्वालीफाइंग मार्क्स: जनरल/EWS के लिए 50%, SC/ST/OBC/PwBD के लिए 45%।

Final Merit List:

  • ऑनलाइन एग्जाम (Professional Knowledge) और इंटरव्यू का वेटेज 70:30 रहेगा।

  • इन दोनों के कंबाइंड स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

Bank of India Credit Officer Exam Pattern 2026

SectionNo. of QuestionsMax. MarksDuration
English Language (Qualifying)2525120 Minutes (Composite)
Professional Knowledge100100
Total125125

Bank of India Credit Officer Salary 2026

ScaleScale of Pay (Basic Pay)
MMGS-II₹64,820 – 2,340 (1) – 67,160 – 2,680 (10) – 93,960
MMGS-III₹85,920 – 2,680 (5) – 99,320 – 2,980 (2) – 1,05,280
SMGS-IV₹1,02,300 – 2,980 (4) – 1,14,220 – 3,360 (2) – 1,20,940

Documents Required for BOI Credit Officer Application 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm x 3.5cm, 20-50 KB, JPG/JPEG)

  • लाइव फोटो (वेबकैम या मोबाइल से कैप्चर)

  • हस्ताक्षर (140×60 Pixels, 10-20 KB)

  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (3cm x 3cm, 240×240 Pixels, 20-50 KB)

  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन (10cm x 5cm, 800×400 Pixels, 50-100 KB)

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • ग्रेजुएशन और अन्य शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और डिग्री

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

  • PwBD/UDID सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)

  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर ID/पासपोर्ट (पहचान प्रमाण के लिए)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर (पूरी प्रक्रिया तक एक्टिव रखना है)

How to Apply Online for Bank of India Credit Officer Recruitment 2026?

अगर आप भी Bank of India Credit Officer के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।

BOI website homepage image of Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • होमपेज पर नीचे Footer में आपको ‘Career’ की ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Footer section for career option for Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • फिर नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘RECRUITMENT NOTICE’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

RECRUITMENT NOTICE option for Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Recruitment of Credit Officers in GBO Stream in various scales Project No. 2026-27/01 Notice dated 01.07.2026’ क्लिक करके PDF ओपन करें।

Apply Link PDF option for Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • PDF में आपको apply का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Apply link in PDF for Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • नई वेबसाइट ओपन होगी, रजिस्ट्रेशन के लिए “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और अन्य मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद आपको एक Provisional Registration Number और Password मिलेगा, इसे सुरक्षित रख लें।
  • अब लॉगिन करें और अपना फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड-रिटन डिक्लेरेशन मांगे गए साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण श्रेणी और परीक्षा केंद्र की पसंद आदि को ध्यान से भरें।
  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन का टेक्स्ट अंग्रेजी में अपलोड करना होगा: “I, _______ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
  • सारी जानकारी भरने के बाद ‘Preview’ पर क्लिक करके पूरा फॉर्म चेक करें और फिर ‘COMPLETE REGISTRATION’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब ‘Payment’ टैब पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹850/- या ₹175/-) डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या मोबाइल वॉलेट के जरिए जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद ई-रसीद और एप्लीकेशन फॉर्म जनरेट होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Apply Online Direct LinkClick Here (Active on 30.06.2026)
BOI Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now
Direct Link To Download Eligibility CriteriaDownload Now

FAQs – Bank of India Credit Officer Recruitment 2026


Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं और किन स्केल पर हैं?

इस भर्ती में कुल 779 पद हैं, जो MMGS-II (677), MMGS-III (61) और SMGS-IV (41) स्केल पर उपलब्ध हैं। इनमें SC के 118, ST के 59, OBC के 205, EWS के 80 और जनरल के 317 पद शामिल हैं। 


BOI Credit Officer 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और 20 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस जमा करने की भी यही आखिरी तारीख है, इसलिए समय रहते आवेदन कर लें।



Bank of India Credit Officer के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव क्या जरूरी है?

किसी भी विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (आरक्षित वर्ग को 55%) या CA/CMA/CS/CFA जरूरी है। स्केल के अनुसार 3 से 7 साल का क्रेडिट/फाइनेंस में अनुभव मांगा गया है, जिसमें MSME या कमर्शियल क्रेडिट का अनुभव शामिल हो।



BOI Credit Officer 2026 की चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा?

चयन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू (70:30 वेटेज) पर आधारित है। एग्जाम में 125 अंकों के 125 प्रश्न होंगे, जिसमें इंग्लिश (25 अंक) क्वालीफाइंग है और प्रोफेशनल नॉलेज (100 अंक) के आधार पर मेरिट बनेगी।



Bank of India Credit Officer की सैलरी कितनी है और क्या कोई बॉन्ड भी साइन करना होता है?

स्केल के अनुसार शुरुआती बेसिक सैलरी ₹64,820 से लेकर ₹1,02,300 तक है। सेलेक्ट होने पर ₹2 लाख (MMGS-II) या ₹3 लाख (MMGS-III/IV) का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा और कम से कम 3 साल तक सेवा करना अनिवार्य है।