Latest Updates
अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस (International Design Day)
तारीख: हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। महत्व: यह इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ डिजाइन (ICoD) की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है।
कोयला गैसीकरण: क्या यह भारत के उर्वरक संकट का समाधान है?
भारत में उर्वरक संकट को कम करने के लिए कोयला गैसीकरण को एक संभावित समाधान के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे आयातित प्राकृतिक गैस पर निर्भरता घट सकती है। हालांकि, इसकी उच्च लागत, पर्यावरणीय चिंताएँ और परियोजनाओं के धीमे क्रियान्वयन जैसी चुनौतियों के कारण बहुत कम परियोजनाएँ आगे बढ़ पाई हैं। इसलिए, यह वर्तमान उर्वरक संकट का तात्कालिक समाधान साबित नहीं हो पा रहा है।
भारत में मेटा (Meta) द्वारा कंटेंट को 'ऑटोमैटिक' ब्लॉक करने का मामला
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी) ने भारत में सरकारी और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग किए गए (चिह्नित) कंटेंट को स्वतः (automatically) ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।